फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, दो और कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा, मीटिंग का दौर

Mon, 01 Jul 2019 09:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेल्लारी
विज्ञापन
सिद्धारमैया-कुमारस्वामी
विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला जारी है। आज उसके दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। बेल्लारी जिले के विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। उनके इस्तीफे ने एक बार उन अटकलों को बल देने का काम किया है कि पार्टी के अंदर बगावत फिर से शुरू हो गई।

विज्ञापन




 
वहीं, एक और कांग्रेस विधायक रमेश जरकिहोली ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।  विधायकों के इस्तीफों के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने बंगलूरू में अपने आपवास पर बैठक बुलाई है। 
 
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष गुंडू राव ने कहा, कुछ विधायक जाएंगे, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सरकार गिर जाएगी। वो इसलिए जा रहे हैं क्योंकि उन्हें धमाकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? 
 


अमेरिका में कुमारस्वामी

यह कदम ऐसे समय पर लिया गया है जब राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका में हैं और वह आठ जुलाई को राज्य वापस आएंगे। सिंह को विधानसभा में मंत्री पद की उम्मीद थी। 

पिछले साल कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि दो बार कैबिनेट गठन के बावजूद उनके हाथ खाली ही रहे। सिंह कुछ महीने पहले चर्चा में तब आए थे जब उनकी साथी विधायक कांपली गणेश ने रिसॉर्ट में पिटाई कर दी थी। यहां सभी कांग्रेस विधायकों को भाजपा में जाने से रोकने के लिए ठहराया गया था।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा साफ कर चुके हैं कि उन्हें भाजपा नेतृत्व ने ऑपरेशन लोटस में शामिल न होने का निर्देश दिया है क्योंकि उनका मानना है कि गठबंधन सरकार खुद ही गिर जाएगी। वहीं सिंह का इस्तीफा देना सवाल खड़ा करता है कि क्या ऑपरेशन लोटस अभी भी जारी है। 12 जुलाई से राज्य के विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है।

कर्नाटक मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिककुमार ने विधायक के इस्तीफे को लेकर कहा, 'निश्चित तौर पर, यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है। मैं उनका पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ढूंढ नहीं पाया हूं। मुझे अध्यक्ष से मिलकर देखना होगा की यह सही है या नहीं।'

सिंह ने कहा, ‘हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया।’ यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, ‘क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा।’ वहीं अध्यक्ष ने इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। कुमार ने कहा, ‘मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है। किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें