फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पैसे के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं

Mon, 21 May 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को उतारा। आनंद शर्मा ने चुटकी ली कि भाजपा अध्यक्ष को ताजा-ताजा चोट लगी है उन्हें आज तो कुछ कहना ही नहीं चाहिए था कुछ तो शर्म करते। भाजपा नियम और मान्यताएं हर चुनाव में बदलती है। हम पर हॉर्स ट्रेडिंग का झूठा आरोप लगाने वाले पूरी की पूरी सरकार चुरा लेते हैं। अरुणाचल में एक भी भाजपा विधायक नहीं था पूरी सरकार चुरा ली।      

विज्ञापन

 
आनंद शर्मा का कहना है कि देश को अपेक्षा और कर्नाटक के लोगों को अपेक्षा थी कि माफी मांगेंगे लेकिन इन्हे लज्जा नहीं आती है। दुनिया ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की दोहरी भाषा, दोहरे मापदंड, मानसिकता, सरकारी एजेंसियों का दुर्पयोग, सत्ता की भूख देखी है। कांग्रेस नेता ने स्वीकारा कि हम प्रधानमंत्री और भाजपा के हजारों करोड़ों खर्च करके झूठे प्रचार और असत्य का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।  

भाजपा के वार पर कांग्रेस का पलटवार  
1. भाजपा अध्यक्ष के इस कथन की विधायक होटल के बाहर आते तो नतीजा कुछ और होता पर आनंद शर्मा ने कहा कि किस प्रकार का प्रवचन दे रहे हैं पार्टी इसकी निंदा और खंडन करती है। कांग्रेस के विधायक कांग्रेस के पास रहेंगे या भाजपा मुख्यालय में। विधायकों की चोरी में भाजपा को महारत हासिल है। विधायकों के परिवार के लोगों को प्रताड़ित और सैकड़ों करोड़ का प्रलोभन दिया गया।  
विज्ञापन


2. टेलीफोन पर भाजपा नेताओं की आवाज कैद हो गई है। जहां विधायक रखे गए वहां की सुरक्षा हटाई गई, उन्हें हवाई यात्रा से रोकने के लिए जहाज नहीं उडने दिया। भाजपा अध्यक्ष संविधान और कानून का अज्ञान है या वे सम्मान नहीं करते हैं। विधायक बाजार में घूमे या घर पर रहे आखिर किस तरह नतीजा दूसरा होता क्या संविधान बदल देते।  

3. भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी है। दुनिया में सबसे बड़ा कार्यालय है। कालेधन की बात करने वाले खुद कालेधन के कुबेर हैं। चुनाव अभियान में खुले रूप में धन और सरकारी एजेंसियों का दुर्पयोग किया गया। कांग्रेस के बीस उम्मीदवारों के खिलाफा आयकर ने रेड डाली उनके परिवारों को परेशान किया। प्रजातंत्र का दावा करते हैं। आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव में साढ़े छह हजार करोड़ खर्च किए। जिसमें चार हजार कराड़े विधायकों को अपनी ओर करने के लिए रखे गए थे।  

4. कांग्रेस ने स्वीकारा कि उसकी सीटें कुछ कम आई लिहाजा सत्ता से अलग हो गए। हमारा गठबंधन पहले भी जनता दल एस के साथ हो चुका है। राज्य के मतदाताओं की आवश्यकता समझकर हम एक साथ आए हैं। कांग्रेस को भाजपा से दो फीसदी अधिक वोट मिले हैं। भाजपा अध्यक्ष किस आधार पर कोस रहे हैं क्या लोकतंत्र में पापुलर वोट का कोई मतलब नहीं है। 

5. कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी की बात कहने वाले भाजपा अध्यक्ष को गोवा याद नहीं है जहां कांग्रेस बहुमत में थी और आप सरकार बनाने पहुंच गए। कांग्रेस गोवा में बहुमत के चलते राज्यपाल से अपेक्षा थी कि आमंत्रित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का अजीब तर्क है इसका मतलब ये नहीं कि किसकी का सामान पड़ा है तो कोई चोरी कर ले। कांग्रेस पर राज्यों में दुर्पयोग काथ आरझेप लगाते हैं लेकिन खुद कितनी बार विधायकों को अगवा किया है। बिहार में हमारे गठबंधन के सहयोगी रहे जदयू को डीएनए की चुनौती देने वाले मोदी-शाह पवित्र और अपवित्र गठबंधन की बात करते हैं जिन्हें अवसरवादिता की भूख है।  

6. कांग्रेस ने कभी सुप्रीम कोर्ट का अपमान नहीं किया है सुप्रीम कोर्ट और व्यक्ति विशेष की बात अलग है। कांग्रलेस कोर्ट गई ही इसीलिए कि उसे न्याय की उम्मीद थी। भाजपा ने अभी हाल कावेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से डांट खाई है क्योंकि ये दुर्भावना से काम करते हैं।  
विज्ञापन


7. भाजपा नेताओं का काम ही है रकि विरोधियों को बदनाम करो उनके मुंह पर कालिख पोतो लेकिन इस बार गलती से वही कालिख खुद के मुंह पर लगा ली है।  

8. कांग्रेस ने स्पष्ट किया है विधायकों को अगवा करने, परिवारों को प्रताड़ित करने जैसे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें