फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: 'भाजपा को हराना मुमकिन, अगर...', मणिशंकर अय्यर बोले- लोकसभा चुनावों में BJP को सिर्फ एक तिहाई वोट मिले

Wed, 10 Sep 2025 03:58 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर सही रणनीति अपनाए तो लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। साथ ही भाजपा को चुनाव में हराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2024 तक BJP को सिर्फ एक-तिहाई वोट मिले, जबकि दो-तिहाई भारतीयों ने उसे नकार दिया।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के एकजुट होने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर सही रणनीति से काम करे, तो देश में लोकतंत्र के तेजी से गिरते स्तर को रोका जा सकता है और भाजपा को चुनाव में हराया जा सकता है। वे मंगलवार को जवाहर भवन में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा की नई किताब द डिसमेन्टलिंग ऑफ इंडिया’स डेमोक्रेसी 1947 टू 2025 के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


'भाजपा को मिले सिर्फ केवल एक तिहाई वोट'
कांग्रेस नेता ने कहा कि साल 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को कुल डाले गए वोटों में से सिर्फ एक-तिहाई वोट ही मिले हैं। यानी, दो-तिहाई भारतीयों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। उनका कहना था कि इसका मतलब यह भी है कि अधिकांश हिंदुओं ने हिंदुत्व की राजनीति को धर्म या जीवनशैली से नहीं जोड़ा है और यह इंडिया गठबंधन के लिए एक उम्मीद की किरण है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'धर्म आधारित आवासीय परियोजनाएं राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा', हलाल टाउनशिप को लेकर बढ़ा विवाद
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में है संभावनाएं- अय्यर
बता दें कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) को 2023 में लोकसभा चुनाव से पहले गठित किया गया था। इसका मकसद भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना है। हालांकि अय्यर ने माना कि गठबंधन में अभी भी कई अंदरूनी मतभेद हैं, जो गैर-भाजपा वोटों को बांट सकते हैं, जैसा कि पिछले तीन आम चुनावों में हुआ। उन्होंने कहा कि संकेत दोनों तरह के हैं एक ओर एकजुटता की उम्मीद है, तो दूसरी ओर अंदरूनी खींचतान भी चिंता का कारण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pune Blast Case: 12 साल बाद पुणे ब्लास्ट केस के आरोपी को जमानत, बॉम्बे HC ने विलंबित सुनवाई का दिया हवाला

'भगवा खेमे में दरारें दिखने लगी हैं'
इसके साथ ही 84 वर्षीय अय्यर ने दावा किया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के अंदर भी अब दरारें उभरने लगी हैं और विपक्ष को इसका फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चुनावी राजनीति को सही ढंग से अपनाया जाए, तो लोकतंत्र के इस तेज़ पतन को रोका जा सकता है, जिसे हम अपनी आंखों के सामने होता देख रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें