फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस नेताओं ने फडणवीस से की मुलाकात, कहा- निकायों का परिसीमन और सीमांकन किया जाए खत्म

Tue, 02 Aug 2022 04:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इन नेताओं ने डिप्टी सीएम फडणवीस से चर्चा के दौरान मुंबई में नगरीय वार्डों के सीमांकन और परिसीमन को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा हुआ है। शिवसेना नेता संजय राउत को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच, कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इन नेताओं ने डिप्टी सीएम फडणवीस से चर्चा के दौरान मुंबई में नगरीय वार्डों के सीमांकन और परिसीमन को खत्म करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने किया। उन्होंने इस दौरान बिना शिवसेना का नाम लिए उस पर तंज कसा।

विज्ञापन

 
शिवसेना का बिना नाम लिए कांग्रेस नेता ने कसा तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुंबई में नगरीय वार्डों का परिसीमन अनैतिक था। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के लाभ के लिए वार्डों का परिसीमन और सीमांकन करना संविधान के खिलाफ था।
गौरतलब है कि  शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम ने सीमाओं का विलय, विभाजन और पुनर्निर्धारण करके सिविक वार्डों की संख्या 227 से बढ़ाकर 236 कर दी थी। नगर निकाय ने पिछले सप्ताह इस साल होने वाले निकाय चुनावों से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य श्रेणियों में आरक्षित सीटों को तय करने के लिए एक लॉटरी का आयोजन भी किया था।
विज्ञापन


निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं बीएमसी के चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कहा कि बीएमसी देश का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे अमीर निकाय है और इसके लिए चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हमने डिप्टी सीएम फडणवीस से मुलाकात कर मांग की है कि वार्डों का परिसीमन और सीमांकन खत्म कर दिया जाए। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन पटेल, जीशान अहमद, बीएमसी में पार्टी के नेता रवि राजा और अन्य पार्षद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें