फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Anniversary : 'पापा आपके कुशल-मजबूत भारत का सपना मैं पूरा करूंगा', राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल

Thu, 21 May 2026 08:35 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली के 'वीर भूमि' जाकर उनकी समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : @RahulGandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
विज्ञापन


पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी 
पूरा देश आज राजीव गांधी को याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।'

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी
इससे पहले, राजधानी दिल्ली में स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें नमन किया और समाधि पर फूल चढ़ाए। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें