फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर कांग्रेस नेताओं की बैठक, संसद के कामकाज और झारखंड में सरकार गठन पर चर्चा

Mon, 02 Dec 2024 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संसद के कामकाज और झारखंड में सरकार गठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के बाद मीडिया से बात करते केसी वेणुगोपाल। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संसद के कामकाज और झारखंड में सरकार गठन पर चर्चा की गई। पार्टी के नेताओं ने बताया कि झारखंड में चुने गए कांग्रेस विधायकों की सूची को पार्टी नेतृत्व को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मल्लिकार्जुन  खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद कहा, हमने संसद के कामकाज पर चर्चा की। स्पीकर ने आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें संविधान पर चर्चा करने पर सहमति बनी। 13-14 दिसंबर को लोकसभा और 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में यह चर्चा होगी। यह हमारी मांग थी कि संविधान पर चर्चा की जाए। भले ही यह देरी से हो रही है, लेकिन अब इसे स्वीकार किया गया है। यह एक अच्छा फैसला है और हम इसका स्वागत करते हैं। 
 
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने बताया कि यह झारखंड चुनावों के बाद पहली बार बैठक हुई है। इसमें चुनाव परिणाम और झारखंड में सरकार गठन पर चर्चा की गई। हमने झारखंड में कांग्रेस के चुने हुए विधायकों की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। अब पार्टी नेतृत्व कुछ समय लेगा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करेंगे। उसके बाद हम मंत्रिमंडल की जरूरतों के बारे में चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें