फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्लाबोल: महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, संवाददाता सम्मेलन के जरिए जनविरोधी नीतियां बताएंगे नेता

Mon, 12 Jul 2021 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों और महंगाई के खिलाफ विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 15 जुलाई तक संवाददाता सम्मेलन के जरिए सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। 
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए आगामी 15 जुलाई तक देश के 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन संवाददाता सम्मेलनों को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता संबोधित करेंगे और इनमें महंगाई के कारण जनता को हो रही मुश्किलों का उल्लेख करने के साथ ही सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को भी उजागर करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम दिल्ली, कलमनाथ लखनऊ, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागपुर में मीडिया से बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य नेता एवं प्रवक्ता अलग अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे।

उधर, महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकर पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार के एक दिन बाद ही सीएनजी, पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया। आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये और 90 रुपये के पार चला गया है। भूख घरों के दहलीज़ पर खड़ी है, लेकिन सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें