फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोइली ने किया EVM का समर्थन, कहा- क्षेत्रीय पार्टियों के प्रभाव में आ गई है कांग्रेस

Wed, 12 Apr 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री वीरप्पा मोइली ने विपक्षी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। दरअसल, मोइली ईवीएम मुद्दे पर पार्टी के स्टैंड से अलग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी से अलग रुख रखते हुए ईवीएम से वोटिंग का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि पूरी दुनिया में हमारी चुनावी व्यवस्था सबसे बढ़िया है और इसका श्रेय कांग्रेस को ही जाता है।
विज्ञापन



मोइली ने कहा कि ईवीएम मामले पर विचार के लिए कमेटी का गठन किया जा सकता है, लेकिन मैनुअल तरीके पर लौटने का कोई सवाल ही नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस 16 राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनाव आयोग को ईवीएम के खिलाफ याचिका सौंपी है। मोइली ने इस बात को लेकर निराशा जाहिर की है कि उनकी पार्टी क्षेत्रीय दलों के 'लुभावने' प्रभाव में आ गई जो केवल अपनी हार के लिए बहाने तलाश रहे हैं।
हालांकि इसके भी सुधार के लिए अलग से व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि स्थानीय गलतियां और टेक्नॉलजी का दुरुपयोग, दोनों ही अलग चीजें हैं।  Congress leader Veerappa Moily called for opposition leaders meeting on EVM issue pic.twitter.com/AIawsWO0xX — ANI (@ANI_news) April 12, 2017

  Among all countries, our electoral system is the best and for that the credit should go to the UPA and Congress: Veerappa Moily,Congress pic.twitter.com/ZiZvdAEWpb — ANI (@ANI_news) April 12, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें