फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदित राज का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सत्ता के लिए 40 जवानों की जान का सौदा कर सकते हैं

Sat, 15 Feb 2020 12:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राहुल गांधी और उदित राज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलवामा हमले की पहली बरसी के बाद कांग्रेस नेता मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के नेता उदित राज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिये 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है।'

 

 

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने फिर एक ट्वीट किया, 'देश शहीदों को लेकर संवेदनशील है, इसलिए शहीदों के लिये बने फंड में पुलवामा हमले के बाद 12 गुणा बढ़ोत्तरी हुई है। सवाल यह है कि शहीदों के परिजन कहीं भीख मांगने तो कहीं सब्जी बेचने का काम क्यों कर रहे हैं। इन्होंने पुलवामा के नाम पर नोट/वोट बनाया, परिजनों को भूल गए।

 

 


इससे पहले हमले की पहली बरसी पर शुक्रवार को राहुल गांधी ने हमले को लेकर तीन सवाल पूछे थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने तीन सवाल किए:-

-हमले से किसको फायदा हुआ?
विज्ञापन

-हमले की जांच में क्या निकला?
-सरकार में किसकी जबाबदेही तय हुई?

 
उदित राज ने राहुल गांधी के सवालों को सही ठहराते हुए  ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी जी ने सही सवाल उठाया कि पुलवामा हमले के जांच का नतीजा अभी तक नही आया। जब गृह मंत्रालय को खबर मिल गई थी कि सीआरपीएफ को रोड से नहीं, बल्कि एयर से ले जाना चाहिए तो इजाजत नहीं दी अर्थात राजनीतिक लाभ के लिए यह घटना होने दिया।
 

 

 

विज्ञापन



गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें