फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव को कांग्रेस नेता ने कहा 'दिखावा', बोले- राहुल की जीत फिक्स

Thu, 30 Nov 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से पहले ही पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी के युवा नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला ने अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को दिखावा बतााते हुए कहा कि यह इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है।
विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर में 'सिग्नेचर' पर विवाद, कांग्रेस बोली - राहुल गांधी 'जनेऊधारी हिंदू'

पूनावाला ने कहा कि पार्टी में वंशवाद नहीं होना चाहिए और किसी भी परिवार के सिर्फ एक ही शख्स को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नियम सबके लिए होना चाहिए चाहे वह राहुल गांधी हों या फिर शहजाद पूनावाला।

युवा नेता ने यह भी कहा कि हो रहा चुनाव एक तरीके से फिक्स है, वोट देने जा रहे प्रतिनिधि वहां अपनी वफादारी का परिचय देंगे। पूनावाला ने कहा कि पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए काफी हिम्मत चाहिए थी क्योंकि अब उनपर किसी भी तरह का हमला हो सकता है।
विज्ञापन

  I have got info that the delegates who are going to vote for the party president elections are fixed, its rigged. They have been appointed for their loyalty. Yes It takes courage to speak out, there will be all kinds of attacks against me,but I have facts: Shehzad Poonawalla pic.twitter.com/On13hqIteP — ANI (@ANI) November 30, 2017


  I think there should be only one ticket in one family, be it Shehzad Poonawalla or Rahul Gandhi: Shehzad Poonawalla,Maharashtra Congress Secretary pic.twitter.com/wZebbU7S8T — ANI (@ANI) November 30, 2017


  The upcoming Congress president election is a selection and not an election. Its a sham election process: Shehzad Poonawalla,Maharashtra Congress Secretary pic.twitter.com/TdQSXs98Wq — ANI (@ANI) November 30, 2017
विज्ञापन

नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी के अध्यक्ष होंगे राहुल

राहुल गांधी
राहुल नेहरू गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं, जो कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभालने जा रहे हैं। पहली दिसंबर से शुरू हो रही चुनावी प्रक्रिया में नामांकन के आखिरी दिन 4 दिसंबर को राहुल पहले महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित करेंगे।

फिर कांग्रेस मुख्यालय में नामांकन करेंगे। राहुल के अलावा अगर कोई नामांकन नहीं भरता है, तो 5 दिसंबर को उनका अध्यक्ष बनना तय हो जाएगा और उसकी आधिकारिक घोषणा 11 दिसंबर को हो जाएगी। एक से ज्यादा नामांकन होने पर यदि मतदान हुआ तो 16 को मतदान और परिणाम की घोषणा 19 दिसंबर को की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें