बीते 13 दिसंबर को 21 साल बाद ब्रह्मांड सुंदरी का ताज फिर से भारतीय सुंदरी के सिर सजा है। रनाज कौरसंधू भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स बन गईं। हरनाज कौर संधू को सभी ने बधाई दी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरनाज के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए उनको बधाई दी। थरूर के पोस्ट के बाद यूजर्स ने जमकर उनके मजे लिए।
भारत की सुंदरी हरनाज कौर मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। .21 साल बाद किसी भारतीय ने इतने बड़े मंच पर परचम लहराया है। इससे पहले लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। पंजाब की रहने वालीं हरनाज कौर भारत लौट आई हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरनाज कौर से मुलाकात कर ट्विटर पर तस्वीरें साझा की दो तस्वीरें साझा करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि हरनाज को बधाई देते हुए खुशी हो रही है। जैसे ही थरूर ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही यूजर्स ने अजीबो गरीब रिएक्शन दिए। कई लोगों ने उन पर अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
थरूर ने ट्वीट किया कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को विजयी होकर भारत लौटने पर बधाई देते हुए खुशी हुई। वे नए साल की छुट्टियों के लिए भारत वापस आने से काफी उत्साहित हैं। यकीनन, भारत उनका स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। वे मुलाकात में उतनी ही आकर्षक लगीं, जितनी वे मंच पर थीं।’
थरूर को लोगों ने घेरा
हरनाज को जीत की बधाई देते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने थरूर पर कई रिएक्शन देने शुरू कर दिए। तरुण जोशी नाम के यूजर ने ट्वीट किया आप भी राजनीति के रणबीर कपूर हो। एक और यूजर ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपन के लिए हरनाज बेस्ट हैं।