देश के पूर्व के केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने ब्रिटेन पर जमकर निशाना साधा। थरूर ने ब्रिटिश टीवी चैनल 4 से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन को इतिहास भूलने की बीमारी है। चैनल से बातचीत का यह वीडियो थरूर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
दरअसल शशि थरूर की नई किताब 'इनग्लोरियस एम्पायर' पर बातचीत के दौरान उन्होंने टीवी चैनल 4 से कहा कि 'जब बात ब्रिटिश साम्राज्यवाद की छिड़ती है तो ब्रिटेन को भूलने की बीमारी हो जाती है।
वह भूल जाता है कि आखिर ब्रिटिश साम्राज्य खड़ा कैसे हुआ। ब्रिटेन के स्कूलों में उपनिवेशवाद से जुड़ा इतिहास नहीं पढ़ाया जाता है। यहां के बच्चों को अंदाजा ही नहीं है कि ब्रिटेन ने विश्व के अन्य इलाकों में किस तरह के अत्याचार किए हैं।'
पूरा इंटरव्यू अंतिम स्लाइड में देखें
'लूट-खसोट से खड़ा हुआ ब्रिटिश साम्राज्य'
कांग्रेस नेता थरूर ने बच्चों को यह बात कहीं पढ़ाई नहीं जाती कि ब्रिटेन ने औद्योगिक क्रांति को अंग्रेज साम्राज्य द्वारा की गई लूट खसोट से खड़ा किया है। थरूर ने यह भी कहा कि यहां के छात्र शायद ही जानते होंगे 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने दुनिया के सबसे अमीर देश भारत आए और 200 साल तक लूटमार करने के बाद उसे गरीबी के गर्त में धकेल कर चले गए।
टीवी चैनल ने जब थरूर से पूछा कि क्या उनकी इन बातों से भारत और ब्रिटेन के आपसी संबधों पर असर पड़ना चाहिए, जवाब में थरूर ने कहा कि उनकी यह बातें दो बराबर देशों के मौजूदा रिश्तों के बारे में नहीं हैं।
लेकिन उन्होंने साफ किया कि इतिहास को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि 'अगर आपको नहीं पता कि आप कहां से आए हैं तो आप कैसे इस बात को समझ और कद्र कर पाएंगे कि आप किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'
भारतीयों पर भी थरूर ने साधा निशाना
शशि थरूर ने भारतीयों पर भी निशाना साधा और कहा कि 'ब्रिटेन को तो भूलने की बीमारी है। लेकिन भारतीय भी पीछे नहीं हैं। भारतीय भूलने और माफ करने में बहुत
अच्छे हैं। भूलना ब्रिटिश साम्राज्य को। उन्हें माफ कर लीजिए लेकिन भूलने मत दीजिए।'
मालूम हो कि शशि थरूर पहले भी ब्रिटेन पर अपने बयानों से चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी ब्रिटेन को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं।
उन्होंने अपने एक बयान में भारत में आर्थिक बर्बादी के लिए ब्रिटेन को जिम्मेदार ठहराया था।
थरूर ने कहा था कि ब्रिटेन पर भारत का 'नैतिक कर्ज' है जो ब्रिटेन को चुकाना है। उस दौरान उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।