फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय निरुपम का का तंज- PM मोदी और रुपये में होड़, कौन कितनी तेजी से गिरेगा

Tue, 08 May 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आजकल दंगल छिड़ा हुआ है। अब इसमें रुपये की गिरावट ने भी एंट्री ले ली है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने  पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'आजकल प्रधानमंत्री और रुपये में होड़ लगी है कि कौन कितना तेजी से गिर रहा है।'

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि रुपया पिछले 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 67.20 पर खुला।  मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है जिसने रुपये को डॉलर के मुकाबले कमजोर कर दिया है। इसका दूसरा कारण विदेशी पूंजी की निकासी भी है। 

रविवार तक घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने बताया कि डॉलर की बढ़ती मांग ने भी रुपये को कमजोर किया है। वहीं सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया 67.13 पर बंद हुआ। हालांकि निरुपम के इस बयान पर अभी किसी नेता ने टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने संसद में 15 मिनट भाषण देने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर वे बोलेंगे तो पीएम सुन नहीं पाएंगे। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष 15 मिनट बोलेंगे ये भी एक बड़ी बात है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें