फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कुत्ते से की कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना, कह दी ये बड़ी बात

Sat, 19 May 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय निरुपम
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को वफादार कुत्ता बताया है। उन्होंने कहा कि इस देश में उन्होंने वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब शायद हिन्दुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा। क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता। 
विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल के भाजपा को न्योता देने के बाद गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। साथ ही राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय खत्म करते हुए आदेश दिया था कि आज यानि शनिवार को 4 बजे तक भाजपा पार्टी को अपना बहुमत साबित करना होगा। हालांकि भाजपा अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही और बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब माना जा रहा है कि एचडी कुमारस्वामी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें