फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता का तंज, कहा- 'PM का आरोप सही, नीतीश के DNA में है गड़बड़ी'

Thu, 27 Jul 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
RS Surjewala - फोटो : ani
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेता आरएस सुरजेवाला ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए पर पीएम मोदी ने जो सवाल उठाया था वह आज साबित हो गया है।सुरजेवाला ने नीतीश कुमार के इस स्टैंड से जेडीयू और बीजेपी के डीएनए का पता चलता है।
विज्ञापन
PM questioned political DNA of #NitishKumar. it has been proved that DNAs of JDU & BJP are identical, its opportunism : RS Surjewala, Cong pic.twitter.com/1E8HUGlPtN — ANI (@ANI_news) July 27, 2017

गौरतलब है कि बुधवार को नीतीश कुमार ने आरजेडी महागठबंधन को झटका देते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर गुरूवार को फिर से छठवीं बार सीएम पद की शपक्ष ली। सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर सकता है, कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन


एक अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार ने सवाल किया कि क्या कोई ट्रेन छूटी जा रही थी? जैसे कोई चोरी-डकैती हो रही हो थी रातों-रात, ये कोई नैतिकता की बात नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें