फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा विवाद : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, पूछे पांच सवाल

Sun, 19 Jul 2020 07:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है। अब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने डेपलांग प्लेस और पैंगोंग त्सो झील इलाके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए इस संबंध में केंद्र सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। 

विज्ञापन

 

सुरजेवाला ने कहा, भारत की सरजमीं पर चीनी कब्जे का दुस्साहस लगातार बना है। चीन डेपसांग प्लेस और पैंगोंग त्सो झील इलाके में न केवल जबरन कब्जा जनाए हुए है बल्कि उसकी ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य साफ तौर पर खतरे का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और प्रधानमंत्री चीनी कब्जे को लेकर भ्रम का जाल फैलाने में लगे हुए हैं। 

पहला सवाल : सर्वदलीय बैठक में सही तथ्य नहीं बताए?

सुरजेवाला ने अपने पांच सवालों की इस श्रृंखला में पहला सवाल पूछा, देश के लगभग हर समाचार पत्र, आर्मी जनरल, सैटेलाइट तस्वीरें और खुद रक्षा मंत्री के बयान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हमारी सीमा में घुसपैठ न होने के दावे को क्यों झुठलाया जा रहा है? क्या प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक को चीनी घुसपैठ के बारे में सही तथ्य नहीं बताए? 

दूसरा सवाल : रक्षा मंत्री के बयान का मतलब क्या है?

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर दूसरा सवाल दागा कि देश के रक्षा मंत्री के इस बयान का क्या मतलब है कि चीन से बातचीत के द्वारा हल की कोई गारंटी नहीं है? क्या चीनी कब्जे को स्वीकार करते हुए मोदी सरकार ने यह मान लिया है कि वो इसका हल नहीं निकाल सकते?

तीसरा सवाल : चीन निर्माण कर रहा है, सरकार क्या कर रही है?

कांग्रेस नेता ने तीसरा सवाल किया कि क्या चीन अब भी डेपसांग सेक्टर और दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में निर्माण कर रहा है? उन्होंने सवाल पूछा कि भारत की सीमा में चीन द्वारा किए जा रहे इस निर्माण कार्य के बारे में हमारी सरजमीं की रक्षा को लेकर मोदी सरकार क्या कदम उठा रही है?

चौथा सवाल : चीनी कब्जा छुड़वाने की क्या रणनीति है?

सुरजेवाला ने पूछा कि क्या चीन ने अभी भी फिंगर 4 से फिंगर 8 के पैंगोंग त्सो झील इलाके में कब्जा बना रखा है? उन्होंने कहा कि चीनी सेना का यह कब्जा छुड़वाने के लिए मोदी सरकार किस रणनीति पर काम कर रही है?

पांचवां सवाल : कब तक बनेगी पहले जैसी स्थिति?

सुरजेवाला ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर मई 2020 से पहले की यथा स्थिति बनाने में और चीनी सेना को भारतीय सीमा से पीछे हटाने में कितना समय लगेगा। सुरजेवाला ने यह भी पूछा कि सरकार की इस संबंध में नीति क्या है और वह क्या रास्ता बनाने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें