फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आज से करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का तीन दिवसीय दौरा

Mon, 19 Oct 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से (19 अक्तूबर) से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वह यहां 21 अक्तूबर तक रहेंगे। इस दौरान वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी ने एक विज्ञप्ति में दी है। वह सोमवार को दिल्ली से विशेष उड़ान भरेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में..

विज्ञापन


पहले दिन यानी 19 अक्तूबर का कार्यक्रम:
राहुल गांधी दिल्ली से कोझिकोड हवाई अड्डे के लिए विशेष उड़ान भरेंगे। वह सड़क मार्ग से कोझीकोड हवाई अड्डे से मलप्पुरम कलेक्ट्रेट का दौरा करेंगे और कोरोना महामारी को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, वह कलपेट्टा में सरकारी गेस्ट हाउस का दौरा करने वाले हैं, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन यानी 20 अक्तूबर का कार्यक्रम
राहुल गांधी वायनाड कलेक्ट्रेट में कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। वे वायनाड कलेक्ट्रेट में दिसा बैठक भी करेंगे और फिर वह कलपेट्टा में सरकारी गेस्ट हाउस में वापस आएंगे, जहां वह रात में रुकेंगे।
विज्ञापन


तीसरे व अंतिम दिन यानी 21 अक्तूबर का कार्यक्रम
राहुल गांधी अपनी यात्रा के अंतिम दिन यानी 21 अक्तूबर को जिला अस्पताल मंथनवाड़ी जाएंगे। वहां अस्पताल का जायजा लेने के बाद वह कन्नूर हवाई अड्डे जाएंगे, जहां से वह दिल्ली के लिए विशेष उड़ान भरेंगे।

बता दें कि रविवार को केरल में कोरोना के 7631 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 95200 पहुंच गई है। वहीं, यहां अब तक 2,45,399 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें