फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: रक्षा समिति की बैठक से राहुल गांधी ने किया वॉकआउट, सीमा मुद्दे पर करना चाहते थे चर्चा

Wed, 14 Jul 2021 08:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा समिति के सामने राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस सांसदों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने उनकी ये मांग ठुकरा दी।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को संसदीय रक्षा समिति से वॉकआउट कर गए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रक्षा समिति के सामने राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस सांसदों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने उनकी ये मांग ठुकरा दी। मांग खारिज होने बाद राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी सांसद वॉकआउट कर गए।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक में चर्चा के लिए लाए गए विषय को लेकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि समिति की बैठक में सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद जुआल ओरांव की अध्यक्षता वाली समिति में शामिल कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी राहुल गांधी का समर्थन किया। एक सूत्र ने बताया कि बैठक का एजेंडे में छावनी बोर्डों कामकाज पर चर्चा करना शामिल था। राहुल गांधी ने कहा कि पिछली कुछ बैठकों से लगातार इसी पर बात हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पर बात हो, लेकिन चीन सीमा पर जो कर रहा है और अफगानिस्तान में जो हो रहा है, ऐसे बड़े मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस पर समिति के प्रमुख ओरांव ने कहा कि जो विषय एजेंडे में है, उसी पर बात होगी। सूत्रों ने कहा कि एक अन्य विपक्षी दल के नेता ने भी राहुल गांधी की बात का समर्थन किया और कहा कि चीन की आक्रमकता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी है।

सरकार ने विदेश नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर किया
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि चीन की  सेना ने पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार कर लिया है और दोनों पक्षों के बीच झड़प की कम से कम एक घटना हो चुकी है। सेना ने इस खबर को खारिज किया है।

राहुल ने ट्वीट किया, मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमजोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। वहीं, सेना ने बुधवार को कहा कि भारतीय या चीनी पक्ष ने पूर्वी लद्दाख के उन इलाकों पर कब्जा करने की कोई कोशिश नहीं की है, जहां से वे फरवरी में पीछे हटे थे और क्षेत्र में टकराव के बाकी मामलों को सुलझाने के लिए दोनों ओर से वार्ता हो रही है।

टीकाकरण के जुमले हैं, टीके नहीं हैं: राहुल
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कई राज्यों में कोरोना रोधी टीके की कथित तौर पर कमी होने का हवाला देते हुए बुधवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जुमले हैं, टीके नहीं हैं। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, जुमले हैं, टीके नहीं। 

राहुल गांधी ने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि कई राज्यों में टीकों की कमी है, हालांकि केंद्र ने इससे इनकार किया है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आरोप लगाया कि टीकों की कमी और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से भाजपा सरकार जनता के घाव पर नमक रगड़ रही है। 

उन्होंने ट्वीट किया, टीकाकरण की दर में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस सरकार में ईंधन की कीमतों में 63 गुना की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा लोगों के घाव पर नमक रगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें