फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

Wed, 01 Jul 2020 08:29 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है इसलिए उन्हें यह बंग्ला खाली करना पड़ेगा।

विज्ञापन


नोटिस के मुताबिक प्रियंका को लोधी एस्टेट स्थित 6बी टाइप के मकान संख्या 35 को खाली करना होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक प्रियंका को एक अगस्त से पहले मकान बंगला खाली करना होगा। केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद ऐसी आशंका है कि प्रियंका गांधी स्थाई तौर पर लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं।



सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आने लगी है। इसी के तहत कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि यह एक उचित कदम नहीं है क्योंकि गांधी परिवार को सुरक्षा कारणों से घर आवंटित किया गया था। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गई, इसलिए परिवार को हमेशा गंभीर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें