फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर बेच रही है मोदी सरकार: प्रियंका

Wed, 20 Nov 2019 11:09 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

एयर इंडिया और बीपीसीएल को बेचने से जुड़े वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार बेहतरीन सरकारी उपक्रमों को खोखला कर उन्हें बेचने का काम कर रही है।

विज्ञापन


प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा। हमारे संस्थान हमारी शान हैं। ये ही हमारी ‘सोने की चिड़िया’ हैं।’

प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा ने वादा तो देश बनाने का किया था लेकिन काम भारत के बेहतरीन संस्थानों को खोखला कर उन्हें बेचने का कर रही है। यह दुखद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार मार्च 2020 तक देश की सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया और तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बेचने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी।
विज्ञापन


सरकार को इन दो कंपनियों को बेचने से सरकारी खजाने में इस वित्त वर्ष एक लाख करोड़ रुपये आने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें