कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद थे। इस बैठक का उद्देश्य सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करना था।