फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान से सीधे संवाद जरूरी': मणिशंकर अय्यर बोले- हिंदू राष्ट्र सोच भारत के लिए खतरा, बंट सकते हैं 43 राज्य

Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर ने पाकिस्तान से संवाद की जरूरत और हिंदू राष्ट्र विचार के खतरों पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिना बातचीत और असहिष्णु सोच के भारत बंट सकता है।
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर, पूर्व केंद्रीय मंत्री - फोटो : X-@pinarayivijayan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ संवाद की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी आम नागरिकों के बीच बातचीत सबसे आसान है। उनका कहना है कि भाषा, मानसिकता और संस्कृति लगभग समान हैं। हम एक-दूसरे को पूरी तरह समझ सकते हैं। उनके कबाब शायद हमारे से बेहतर हों, लेकिन हम दोस्ताना प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं 'नहीं, हमारे कबाब तुम्हारे से बेहतर हैं!'

विज्ञापन


अय्यर ने भारत की विदेश नीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा हम अचानक अमेरिका के प्रति इतने घनिष्ठ और इस्राइल के साथ इतने करीब क्यों हो गए? हम रूस पर इतनी निर्भरता क्यों रखते हैं? अगर विभाजन की त्रासदी नहीं हुई होती, तो उस देश के नागरिक हमारे देश के नागरिक होते। फिर भी हम उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। अगर वास्तव में साहस है, तो आमने-सामने बैठकर बात करें। हमारी सरकार इस निरंतर संवाद का साहस क्यों नहीं दिखा रही? उन्होंने कहा कि संवाद आवश्यक है क्योंकि इस प्रक्रिया में दोनों पक्ष अपनी शिकायतें रखेंगे और गलतियों को समझेंगे। उन्होंने इसे लंबी प्रक्रिया बताया जो महीनों तक चल सकती है और इतिहास के हर पहलू से जुड़ी होगी।




हिंदू राष्ट्र विचार पर चेतावनी
मणि शंकर अय्यर ने देश में हिंदू राष्ट्र के विचार को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा इस विशाल उपमहाद्वीप में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है, लेकिन मुसलमान सबसे बड़ा अल्पसंख्यक हैं करीब 20 करोड़। इसके अलावा 5 करोड़ अन्य धर्मों के अनुयायी हैं। यदि हम भारत की राष्ट्रीय पहचान हिंदू राष्ट्र के आधार पर बनाएंगे और मुसलमानों को हमारा शत्रु मानेंगे, तो भारत जीवित नहीं रह पाएगा। हम कम से कम 43 अलग-अलग राज्यों में बंट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें