फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह केंद्र कोरोना से बचने के उपाय की बजाय कमलनाथ सरकार गिराने तक सो रहा था: जयराम रमेश

Mon, 20 Apr 2020 04:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • यह समय तू-तू मैं-मैं का नहीं है, सरकार की खामियां बाद में गिनाएंगे
  • महाराष्ट्र में पालघर की घटना पर भाजपा कर रही है राजनीति
विज्ञापन
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार पर कोविड-19 से मुकाबले के लिए देर से जगने, लापरवाही और फिर मध्यप्रदेश में सरकार गिराने के बाद सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि फिर भी, यह समय तू-तू मैं-मैं का नहीं है। अभी रचनात्मक सहयोग करते हुए हमें सरकार के साथ मिलकर सबसे पहले कोविड से मुकाबला करना है।

तू-तू मैं-मैं करने का समय नहीं है

जयराम रमेश ने कहा कि समय की गंभीरता पहचानिए। हम जानते हैं कि रचनात्मक स्तर पर सरकार ने बड़ी लापरवाही की है। वह पर्दा डालने की कोशिशों में लगी है। केंद्र सरकार से पूछने के लिए बहुत से सवाल हैं, लेकिन यह समय तू-तू मैं-मैं का नहीं है।

विज्ञापन


इस समय हमें सकारात्मक रूख के साथ सरकार को सुझाव देना, सहयोग करना है। इस समय लोगों के सामने सर्वाइवल का संकट है। इसलिए हम केंद्र सरकार से देश के गरीब, मजदूर, किसान, लघु, सूक्ष्म, मझोले लघु उद्योंगों के हित की मांग कर रहे हैं।

केंद्र सरकार को चाहिए कि वह लोगों के खाते में सब्सिडी का पैसा सीधे डाले। राहत पैकेज का ऐलान करे, लोगों को संकट की घड़ी में राहत पहुंचाए। मनरेगा को स्पीड अप करे।

कठिन समय में भी भाजपा राजनीति से बाज नहीं आती

जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के पालघर में दो संतों समेत तीन लोगों को पीटकर उनकी हत्या किए जाने पर कहा कि महाराष्ट्र में कानून अपना काम कर रहा है। राज्य सरकार इसके बाबत कदम उठा रही है।

विज्ञापन


भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीश के आरोपों की बाबत जयराम रमेश ने कहा कि यह भाजपा है। भाजपा और भाजपा के नेता ऐसे कठिन समय में राजनीति करने से बाज नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें