फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरकीहोली मामला: कांग्रेस नेता शिवकुमार बोले- केस को बंद करने की कोशिश की जा रही है

Mon, 29 Mar 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।

सार

  • शिवकुमार ने कहा सरकार चाहे जो भी कर ले, लेकिन पुलिस को निष्पक्ष ढंग से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली की कथित संलिप्तता मामले में आरोप लगने के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, इस मामले को बंद करने की कोशिश की जा रही है। कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, इस स्कैंडल ने शनिवार को तब एक नया मोड़ लिया, जब पीड़िता के माता-पिता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पर उनकी बेटी का इस्तेमाल करते हुए ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया।

इस पर शिवकुमार ने रविवार को कहा, सरकार चाहे जो भी कर ले, लेकिन पुलिस को निष्पक्ष ढंग से जांच करनी चाहिए। वे लोगों को सामने लाकर बयान दिलवा रहे हैं। यह इस मामले को बंद करने की कोशिश है। 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि शनिवार के घटनाक्रम के बाद पीड़िता सामने आकर एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराए तो उन्होंने बस इतना कहा कि वह फिलहाल इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते है। वह राज्य में उपचुनाव पर ध्यान लगाना चाहते हैं। शिवकुमार ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की संभावना से भी इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें