फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बाबा नित्यानंद के साथ फोटो वायरल होने पर कांग्रेस नेता शिवकुमार ने दी सफाई

Fri, 22 Nov 2019 05:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
डी.के. शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने विवादों में घिरे स्वयंभू बाबा नित्यानंद के साथ फोटो वायरल होने पर सफाई दी है। शिवकुमार ने कहा कि मैंने उनसे करीब एक साल पहले कुछ मिनटों के लिए मुलाकात की थी। चुनाव के दौरान मैं उनके आश्रम गया था। हमने कई अच्छे लोगों से मुलाकात की थी, वो भी हमारे निर्वाचन क्षेत्र में आते थे। मुझे उस व्यक्ति से जुड़े मामलों की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

 




गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी थी कि नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी थी। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। 

पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, अहमदाबाद के बाहरी इलाके में हीरापुर गांव में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) के प्रिंसिपल हितेश पुरी को भी नित्यानंद को आश्रम के लिए जमीन देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद (ग्रामीण) के एसपी आरवी अंसारी ने बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिए विदेश में उसकी हिरासत हासिल करेगी। कर्नाटक में अपने खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी है। अगर वह भारत लौटता है तो हम उसे जरूर गिरफ्तार करेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें