फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग: कांग्रेस नेता शिवकुमार दिल्ली में तीसरी बार ईडी के सामने पेश हुए

Mon, 02 Sep 2019 12:59 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिवकुमार खान मार्केट स्थित ईडी मुख्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचे। जांच अधिकारियों ने उनसे शुक्रवार को चार घंटे और शनिवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। 

अधिकारियों के मुताबिक पहले की गई पूछताछ के दौरान कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मनी लांड्रिंग निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया। सोमवार को भी उनका बयान दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा के सदस्य शिवकुमार 30 अगस्त को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे। विमान के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने ईडी की जांच में सहयोग करने की बात कही थी। 

गौरतलब है कि गत गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा। 

शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि 2017 में गुजरात की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के दौरान विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनपर कार्रवाई की जा रही है। 

जांच एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार तथा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के एक कर्मी हनुमंथैया के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया था।

यह मामला आयकर विभाग द्वारा शिवकुमार के खिलाफ पिछले साल दाखिल एक आरोपपत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। बेंगलुरू की विशेष अदालत में दाखिल इस आरोपपत्र में शिवकुमार पर करवंचन तथा हवाला के जरिये करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें