फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी ने परिकर पर लगाया प्रधानमंत्री को ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप

Fri, 21 Dec 2018 06:17 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ने वरिष्ठ भाजपा नेता व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पर आरोप लगाया है कि वह मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए राफेल लड़ाकू विमान सौदा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


रेड्डी ने बृहस्पतिवार को मडगांव में पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पर्रिकर के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह ‘जोंक की तरह’ मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके हुए हैं।

प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडंकर, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, रवि नाईक, फ्रांसिस्को सरदिन्हा एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजदूगी में रेड्डी ने कहा ‘वह (परिकर) नैतिकता की बात करते हैं, लेकिन श्रीमान मनोहर परिकर के जोंक की तरह कुर्सी से चिपके रहने में क्या नैतिकता है?’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल करने की स्थिति में हैं... क्या वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहे हैं? हमें इस पर सोचने की जरूरत है।’ गोवा में शासन की ‘बहाली’ की मांग को लेकर कांग्रेस समूचे राज्य में जनाक्रोश रैली का आयोजन कर रही है। पार्टी का दावा है कि परिकर की खराब सेहत के कारण प्रशासन के कामकाज पर असर पड़ा है।

विज्ञापन

भाजपा ने कहा- कांग्रेस राफेल मुद्दे पर बेवजह कोशिश कर रही है

रेड्डी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में फैसला सुनाए जाने के बाद भी कांग्रेस राफेल मुद्दे पर बेवजह कोशिश कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद मामले में 14 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीनचिट दे दी थी और इस सौदे में कथित अनियमितताओं के लिये केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देश देने की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अरबों डॉलर के राफेल सौदे में फैसला लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है। बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले पर्रिकर मोदी कैबिनेट में रक्षा मंत्री थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें