फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनकी हिम्मत कैसे हुई?': राहुल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस तो भड़के कांग्रेस नेता, कहा- सरकार सोचती है वह...

Sun, 19 Mar 2023 01:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतना चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत और पवन खेड़ा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कश्मीर में दिए गए बयानों पर पूछताछ के लिए रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम उनके पहुंच गई। इस टीम में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर भी थे। राहुल गांधी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन दिल्ली पुलिस के इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता भड़क गए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा खुद राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे और पूछा कि आखिर दिल्ली पुलिस किस नियम के तहत राहुल के घर पहुंची है, जबकि यात्रा को खत्म हुए 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। उधर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आखिर दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे राहुल के घर तक पहुंच गए।
विज्ञापन


क्या बोले पवन खेड़ा?
पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इस सरकार को लगता है कि वे कभी भी हमारे घरों में पुलिस भेज सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हुई जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, हम उसका जवाब देंगे, लेकिन नियम के तहत। वे महिला से बात करना चाहते हैं...उन्होंने हाथरस, कठुआ में क्या एक्शन लिया? पुलिस के पीछे यह सरकार है और हम सरकार से डरते नहीं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर राहुल से 45 दिन बाद क्यों पूछताछ करना चाहती है। अगर वे इतना चिंतित हैं, तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए। राहुल गांधी की लीगल टीम इस मामले में कानून के तहत काम करेगी। 
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने क्या कहा?
बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें