फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बंगाल प्रशासन को बताया विफल, अम्फान को लेकर पीएम मोदी से मांगी मदद

Tue, 26 May 2020 05:32 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
विज्ञापन

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से हर तरफ भारी तबाही हुई है। इसमें भी तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल में हुआ है, यहां भारी मात्रा में जान-माल को नुकसान हुआ है। यही कारण है कि केंद्र सरकार को स्थिति को संभालने के लिए यहां सेना को भेजना पड़ा है।

विज्ञापन


वहीं अब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखकर पश्चिम बंगाल प्रशासन को विफल बताते हुए अतिरिक्त सैन्य बल की मांग की है। चौधरी ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल प्रशासन इस विनाशकारी स्थिति का सामना करने में बुरी तरह से विफल रहा है, इसलिए मैं आपसे सेना के अधिक जवानों को भेजने का अनुरोध करता हूं।'
 

पश्चिम बंगाल में इस तूफान से वहां कई इलाकों में पानी भरने के साथ ही बिजली-पानी की समस्या उत्पन्न हो गई और जगह-जगह मकानों और पेड़ों का मलबा फैल गया। अम्फान की वजहें से यहां करीब सौ लोगों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें