फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर विपक्ष का टेप-वार, कहा- चौकीदार ने देश से की गद्दारी

Tue, 26 Mar 2019 01:23 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Sibal
विज्ञापन

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नोटबंदी को लेकर कहा कि इससे भाजपा को फायदा मिला। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि इससे काले धन को रोका जाएगा लेकिन उन्होंने इसका मकसद नहीं बताया। इसके जरिए कई चौकीदारों ने गरीबों का पैसा अपनी जेब में डाला।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'चौकीदारों ने देश से गद्दारी की। नोटबंदी में गरीबों को लूटा गया। 31 दिसंबर 2016 के बाद पैसा बदला गया। नोट बदलने में बैकों की मिलीभगत रही।' उन्होंने नोटबंदी को लेकर एक टेप भी जारी किया। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि आज मैं आपको एक वीडियो दिखाउंगा। पूरा वीडियो 31 मिनट का है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रेस कांफ्रेंस में सिब्बल के अलावा रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद के मनोज झा और शरद यादव शामिल थे। कांग्रेस ने जो वीडियो दिखाया है उसमें दावा किया है कि इसे उन्होंने नोटबंदी की जांच करने वाली एक वेबसाइट से डाउनलोड किया है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें