फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में आना चाहते हैं कई कांग्रेसी और जेडीएस नेता: येदियुरप्पा

Sat, 09 Jun 2018 09:06 PM IST
एजेंसी, बंगलूरू 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस व जेडीएस के कई असंतुष्ट नेता भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


सत्ताधारी गठबंधन के दोनों दलों में सामने आए असंतोष पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने ये टिप्पणी की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने और 2019 लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। 

बता दें कि राज्य विधानसभा में  सबसे ज्यादा 104 सीटें पाने के बाद सरकार बनाने का दावा कर मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा सदन में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने सरकार गठित की थी।
विज्ञापन


असंतुष्ट विधायकों से मिले राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एमबी पाटिल के नेतृत्व में पहुंचे कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों से मुलाकात की, लेकिन ये वार्ता किसी समाधान पर नहीं पहुंच सकी। 

बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि वे अब अपने साथ मौजूद 15-20 विधायकों के साथ चर्चा करने के बाद ही अगले कदम को लेकर निर्णय लेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा ने उनसे संपर्क नहीं किया है और ना ही वे भगवा पार्टी से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, मेरी लड़ाई कांग्रेस के अंदर की है। 

उन्होंने राहुल गांधी के सामने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का अध्यक्ष बनाए जाने जैसी मांग रखने को अफवाह करार दिया। 

बता दें कि ये सभी विधायक मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने के कारण नाराज हैं। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल, केपीसीसी के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और राज्य के नए कैबिनेट मंत्री कृष्णा बी. गौड़ा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें