फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'आसिम मुनीर को यूएस आर्मी डे में बुलाया जाना भारत के लिए बड़ा झटका', कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

Thu, 12 Jun 2025 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'असिम मुनीर को 14 जून को आयोजित हो रहे यूएस आर्मी डे के लिए आमंत्रित किया गया है। ये वही आसिम मुनीर है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दिया था।'
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका द्वारा भारत-पाकिस्तान को एक साथ जोड़े जाने पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से अपनी जिद छोड़ने और सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका के आर्मी डे पर आमंत्रित किया गया है। यह खबर भारत के लिए कूटनीतिक के साथ ही रणनीतिक रूप से भी बड़ा झटका है।'
विज्ञापन


जयराम रमेश ने बताया भारतीय कूटनीति को लगे तीन बड़े झटके
जयराम रमेश ने कहा कि 'भारतीय कूटनीति को अमेरिका से तीन बड़े झटके लगे हैं। यह हमारी अमेरिकी नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यह एक चेतावनी है। पहले अमेरिका के सेंट्रल कमांड प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ शानदार सहयोगी बताया। यह अमेरिका के शीर्ष सैन्य नेतृत्व की तरफ से अजीब बयान है।'
 

ये भी पढ़ें- Project Pelican: पीएम मोदी की कनाडा यात्रा से पहले बड़ी कार्रवाई, खालिस्तान समर्थक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'दूसरा बड़ा झटका असिम मुनीर को 14 जून को आयोजित हो रहे यूएस आर्मी डे के लिए आमंत्रित किया जाना है। ये वही आसिम मुनीर है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दिया था। तीसरा झटका अमेरिकी विदेश विभाग का ताजा बयान है, जिसमें उन्होंने फिर से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम राष्ट्रपति ट्रंप ने कराया।'
विज्ञापन


संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
मोदी सरकार कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का अमेरिका में आर्मी डे कार्यक्रम में बुलाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत और पाकिस्तान को जोड़कर बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को अब अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए और एक सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए ताकि मौजूदा हालात पर एक मजबूत रोडमैप बनाया जा सके। 

ये भी पढ़ें- Columbia University: अदालत से ट्रंप को झटका; जज ने कहा- फलस्तीन समर्थक खलील को रिहा करें, अपील का दिया समय


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें