फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: कांग्रेस का पीएम पर तंज- प्रवचनमंत्री को आत्मविश्लेषण की जरूरत; पूछा- वाराणसी-नागपुर कैसे हारे?

Thu, 29 Oct 2026 10:08 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और निजी निवेश में सुस्ती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कांग्रेस की सीटों पर टिप्पणी करने से पहले भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर भी विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने वाराणसी, नागपुर, लखनऊ, प्रयागराज और पटना जैसे शहरों का जिक्र करते हुए बेरोजगारी, महंगाई और निजी निवेश में सुस्ती को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन




जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटों पर टिप्पणी करने से पहले प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर आत्मविश्लेषण करना चाहिए।

वाराणसी और नागपुर का दिया उदाहरण
जयराम रमेश ने लिखा, "प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं। कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और आरएसएस के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया?"
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री से बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की अपील करते हुए लिखा, "मोदी जी, ट्रोलिंग बंद कीजिए। करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोजगार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है। अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए।" कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज और पटना तक जनता ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, क्यों है ये भाजपा के लिए झटका?

कर्नाटक एमएलसी चुनाव के बाद बढ़ा सियासी टकराव
कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब हालिया चुनावी नतीजों को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज है। 28 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की चारों सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस पर तंज कसा था।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक के चार राज्यों में 28 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुए और मतदान बैलेट पेपर से कराया गया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सीटों को लेकर सवाल किया था।

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों पर भी बयानबाजी
इससे पहले कांग्रेस नेता अजय राय ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों में भाजपा कमजोर हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से जीत पर भी आरोप लगाए थे। हालांकि, ये कांग्रेस नेता के आरोप हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने छह और समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं। इनमें वाराणसी और आगरा की सीटें भी शामिल थीं, जहां समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें