फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन,राज्य में नहीं लगेगा राष्ट्रपति शासन : जितेंद्र सिंह

Sun, 23 Apr 2017 09:14 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने इतिहास में जो गलतियां की हैं, हम उसे सुधार रहे हैं। कांग्रेस ने ही समस्याओं का बोझ हम पर लादा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में फैसले ले रही है। डॉ. सिंह पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर देश के हाथ से निकल रहा है। 

डॉ. सिंह ने कहा कि कश्मीर के वर्तमान हालात पर केंद्र सरकार नजर रखे हुए है। देश हित में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आगे भी जरूरत के हिसाब से केंद्र सरकार नीति बनाकर काम करेगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के बारे में लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार मजबूती से चल रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में मुलाकात होती रहती है। इसमें कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नीति आयोग की बैठक में शिरकत करने दिल्ली गईं थी।

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री की सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। एमसीडी चुनाव में भाजपा को दो तिहाई से भी अधिक बहुमत मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें