केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि राजस्थान के आठ जिलों में हजारों कोरोना वैक्सीन बर्बाद हुए हैं। राज्य सरकार ने इनकी अनदेखी की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान की तरह ही पंजाब में केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए कई वेंटिलेटर बगैर इस्तेमाल किए पड़े रह गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन और वेंटिलेटर का राजनीतिकरण कर रही है, जबकि हम समर्पित रूप से काम कर रहे हैं।
हिमाचल के लिए राहत सामग्री रवाना
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए कोविड राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।
हर्षवर्धन ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि राजस्थान के कुछ जिलों में कोविड वैक्सीन वेस्टेज की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने को कहा है। मैंने स्थानीय स्तर पर वैक्सीन का वेस्टेज कम हो, इसकी योजना की जानकारी देने को भी कहा है।
अजमेर के सीएमएचओ बोले-कोई वेस्टेज नहीं
उधर अजमेर के सीएमचओ डॉ. केके सोनी ने कहा है कि हमारे यहां कोई वैक्सीन वेस्टेज नहीं हो रहा है। एक शीशी से आठ से नौ लोगों को खुराक दी जा रही है, सिर्फ एक-दो खुराक वेस्ट हो रही हैं, जिसकी की अनुमति है। उन्होंने कहा कि हम दो-तीन लोगों के लिए नई शीशी नहीं खोलते हैं। यहां तक कि कई बार हम एक वॉयल से 11 लोगों को भी टीके की खुराक देते हैं।