कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल
- फोटो : ANI
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को केरल में सबसे ज्यादा 63 सीटें मिली है। यीडीएफ गठबंधन में कांग्रेस इंडियान यूनियन मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ रही थी। जिसमें वह दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन अब राज्य में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बड़ी गहमागहमी देखने को मिल रही है। कांग्रेस के नेता और उनके समर्थक आपस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
फिलहाल, मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन, वेणुगोपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नामों पर विचार किया जा रहा है। लेकिन आज अलाप्पुझा में वाईएमसीए ब्रिज और मट्टनचेरी ब्रिज कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ कुछ पोस्टर देखने को मिले। इन पर लिखा था ऐसे कदमों से बचें जिनसे अलाप्पुझा में उपचुनाव थोपा जाए।
इसी बीच उनके समर्थकों द्वारा भी कुछ पोस्ट दिखाए गए। इन पोस्टर के जरिए उन्हें ऐसा नेता बताया गया जिसने आगे बढ़कर नेतृत्व किया। आज ही वी. डी. सतीशन के समर्थकों ने नेट्टूर में प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें केरल का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। वे विधानसभा चुनावों में UDF के प्रचार का एक प्रमुख चेहरा थे, जिसमें इस गठबंधन ने 102 सीटें जीती थीं।