कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू के दौरान कई अहम मुद्दों पर जवाब नहीं दिए। कई मुद्दों पर उनकी टिप्पणियां अधूरी ही रही।
गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि उन्होंने मोदी सरकार की जमकर फजीहत कराई। खासकर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य वित्तीय सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और वित्तीय मामलों के सचिव शक्तिकांत दास का मामला अहम है।
स्वामी की टिप्पणियों के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने उनके साथ बच्चे जैसा सलूक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जैसे एक मां, बच्चे की गलती उसे गोद में उठा लेती है।