फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बाद कांग्रेस ने भी न्यूज डिबेट से बनाई दूरी, चैनल पर नहीं दिखेंगे पार्टी प्रवक्ता

Thu, 30 May 2019 08:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा कर रही कांग्रेस ने एक फैसला लिया है। अब आपको एक महीने तक उसके प्रवक्ता टीवी डिबेट में हिस्सा लेते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि उसका कोई प्रवक्ता न्यूज चैनल के डिबेट में शामिल नहीं होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर दी।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फैसला लिया है कि वह एक महीने तक टीवी डिबेट के लिए पार्टी के प्रवक्ता को नहीं भेजेगी। सभी न्यूज चैनल /संपादकों से अनुरोध है कि वह कांग्रेस के प्रतिनिधियों को अपने शो में शामिल न करें।
 


बीते शनिवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान यह बात उठी थी कि प्रवक्ताओं को मीडिया चैनल्स पर होने वाली डिबेट में न जाने दिया जाए। जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी मोदी सरकार पर शुरुआती एक महीने तक किसी भी टीका-टिप्पणी और आलोचना से बचना चाहती है, इसलिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन


 इससे पहले समाजवादी पार्टी ने टीवी समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने वाले सभी पैनलिस्ट को हटा दिया था। पार्टी ने टीवी चैनलों से कहा कि किसी भी प्रवक्ता को चैनलों पर बहस के लिये आमंत्रित नहीं किया जाए।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें