फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने संभाली कुर्सी, समर्थकों ने लगाए जोरदार नारे

Wed, 06 Feb 2019 04:47 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। पहले वह पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचीं और फिर यहां से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण करते हुए मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

  पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं।' गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।


इससे पहले प्रियंका के समकक्ष महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बुधवार को अपना पदभार संभाला। पार्टी कार्यालय में दोनों को एक कमरा दिया गया है, जिसके बाहर दोनों की नेम प्लेट लगी हुई है। सिंधिया ने दीप जलाकर अपना कार्यभार लिया था, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिलने लगीं।  
विज्ञापन

 
मालूम हो कि कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में वह खासकर यूपी के लिए प्रभावशाली मानी जा रही हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिए करने वाली हैं। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को वह लखनऊ पहुंच सकती हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका 7 फरवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें