फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने महाराष्ट्र में तय किए 12 उम्मीदवारों के नाम; आज उद्धव और शरद के साथ होगी बैठक

Thu, 21 Mar 2024 04:02 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Lok Sabha Polls: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि 12 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस शेष सीटों को अंतिम रूप देने के लिए आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ बैठक करेगी। 
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बैठक की। इसके बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 12 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस शेष सीटों को अंतिम रूप देने के लिए आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ बैठक करेगी। 

विज्ञापन

पटोले ने कहा, हमने महाराष्ट्र की 18-19 सीट पर चर्चा की है। 12 सीट को अंतिम रूप दे दिया है और कल सुबह हमारी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ बैठक है। अंतिम चर्चा होगी और सभी सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कल या परसों तक कर दी जाएगी।  

सीईसी की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। समिति के सदस्य राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं रहे। 

लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र उम्मीदवारों की सूची की घोषणा पर पार्टी नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, हम कुछ सीट का एलान करने जा रहे हैं और बाद में हम अन्य सीट की भी घोषणा करेंगे। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बरकरार है और हम सभी एक साथ जा रहे हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली समिति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विचार-विमर्श कर रही है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, किसी भी समय उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस ने सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब तक दो सूचियों में 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें