कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी असम से विधायक अजंता नियोग को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही असम प्रदेश कांग्रेस समिति ने पूर्व मंत्री नियोग को एक नोटिस भी जारी किया था। इसमें उनसे उन अटकलों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसमें उनके भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है।