फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस का अधिवेशन कल से अहमदाबाद में; विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण होगा मुख्य मुद्दा

Mon, 07 Apr 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहा है। कल इसका शुभारंभ होगा। दो दिवसीय अधिवेशन में देश की सबसे पुरानी पार्टी  विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण पर मुख्य रूप से मंथन कर अपनी आगामी रणनीति बनाएगी। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात के अहमदाबाद में आठ अप्रैल से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय अधिवेशन में विदेश नीति, शिक्षा और निजी क्षेत्र में आरक्षण के कार्यान्वयन पर फोकस होगा। अधिवेश की टैग लाइन, 'न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष' रखी गई है। इस दौरान पार्टी बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर मंथन करेगी कांग्रेस।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कई अहम मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस का रुख तय किया जाएगा। विदेश नीति, शिक्षा, निजी क्षेत्र में आरक्षण का क्रियान्वयन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की रक्षा, महंगाई और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अधिवेशन के लिए मसौदा समिति सात अप्रैल को अहमदाबाद में अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी। यह रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी जाएगी। अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस एससी/एसटी/ओबीसी के लिए मौजूदा अरक्षण की रक्षा पर जोर देगी।

कांग्रेस में हो रहा पीढ़ीगत बदलाव पुराना गौरव बहाल करने पर जोर
अधिवेशन से पहले कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव हो रहा है। पायलट ने एक बातचीत में कहा कि गुजरात में एआईसीसी अधिवेशन ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में पार्टी को मजबूत करने और वहां अपना पुराना गौरव बहाल करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी भले ही लोकसभा चुनावों के बाद कुछ राज्यों में चुनाव हार गई हो, लेकिन उसने लड़ने का विश्वास या जोश नहीं खोया है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का समय आ गया है, पायलट ने कहा कि कोई भी बदलाव रातोंरात नहीं होता, बल्कि धीरे-धीरे होता है।  गुजरात में छह दशक बाद हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में वर्तमान दौर में राजनीति के बदले स्वरूप तथा वैचारिक लड़ाई की गंभीर हुई चुनौतियों से मुकाबला करने की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Supreme Court: वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो और याचिकाएं दायर, कहा- यह धार्मिक आजादी में स्पष्ट दखल  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें