फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार@3: कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा-कौन खुशियां मना रहा वीडियो भी जारी किया जाए

Sat, 27 May 2017 05:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल के जश्न पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और सुरजेवाला को मोर्चे पर उतारा। उन्होंने किसानों की हालत और सरकारी नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और मोदी सरकार को कलाकारी की राजनीति वाली सरकार बताया।
विज्ञापन


हालांकि कमलनाथ ने माना कि कांग्रेस में कुछ कमी रही है अब कदम उठा रहे हैं और सरकार की सच्चाई जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी ने एक वीडियो भी जारी किया।

कमलनाथ ने पूछा कि कौन सा वर्ग देश में खुशियां मना रहा है। क्या नौजवान खुशियां मना रहे हैं। क्या किसान खुशियां मना रहे हैं। क्या मजदूर और व्यापारी खुशियां मना रहे हैं। ये खुशियां और जश्न भाजपा और एनडीए सरकार तक सीमित है।
विज्ञापन


इस सरकार में पिछले तीन साल में स्लोगन ही दिखे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा हुआ है। बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ  हो जाता है, लेकिन किसान का कर्जा माफ  तो दूर उसकी सुनी तक नहीं जाती है। कांग्रेस शासन में कृषि वृद्धि दर 4 प्रतिशत से ज्यादा थी। आज 1.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर दिन करीब 35 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 

इस अवसर पर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 72 हजार करोड़ के ऋण माफ किए गए और अलग-अलग राज्यों के लिए किसानों को राहत पैकेज दिए गए। सुरजेवाला ने कहा कि देश को ब्रांड की आवश्यकता नहीं है। इस देश को नेता और नेतृत्व की आवश्यकता है। देश का संचालन खेत खलिहानों की वृद्धि व नौजवानों की तरक्की और व्यापार में प्रगति से होगा।

एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा पांच राज्यों के  चुनाव में भाजपा ने यूपी जरूर जीता, लेकिन गोवा और मणिपुर में उनकी हार हुई, सीटें कम हुईं, वोट प्रतिशत गिरा। लेकिन यूपी में जीत का इतना जश्न मनाया गया कि गोवा और मणिपुर का मुद्दा उसमें दब गया।

योगी सरकार का मुखौटा उतर गया
कांग्रेस ने यूपी की कानून-व्यवस्था और सहारनपुर की घटना पर तीखा हमला बोला। रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि गरीबाें और दलितों का दमन भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा है। सरकारी संरक्षण में दलितों पर अत्याचार और गरीबों के अधिकारों का अतिक्रमण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी का मुखौटा उतर गया है और असली चेहरा सामने आ गया है। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें