फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल हिंसा : कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री और रिजिजू को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 25 Feb 2019 06:14 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (पीआरसी) के मुद्दे पर हुई हालिया हिंसा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को बर्खास्त किया जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि हालिया हिंसा की उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश अथवा सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव एवं पूर्वोत्तर प्रभारी लुईजीनो फलेरियो ने संवाददाताओ से कहा, 'हमने आज गृह मंत्री के कार्यालय और गृह सचिव को ज्ञापन दिया है। अरुणाचल की स्थिति दुखद है। पीआरसी से लोग आक्रोशित हैं। इसी तरह नागरिकता विधेयक को लेकर हुआ था। लोगों से विचार-विमर्श किये बिना यह कदम उठाया गया।' 

उन्होंने दावा किया, 'निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। राज्य में कोई सरकारी मशीनरी नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गायब हैं। राज्य में खाने-पीने की वस्तुओं की भारी कमी है।' फलेरियो ने कहा, 'हमारी मांग है कि निर्दोष लोगों की हत्याएं को न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश या सेवानिवृत्त मुख्य न्यायधीश के नेतृत्व में कराई जाए।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राज्यपाल से मांग है कि मुख्यमंत्री खांडू और उपमुख्यमंत्री चोना मेन को हटाएं। इसी तरह केंद्र सरकार से मांग है कि गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए क्योंकि यह सब उनके संसदीय क्षेत्र में हो रहा है।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस पूर्वोत्तर की संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टकम संजॉय ने कहा, 'अरुणाचल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा। चुनाव से ठीक पहले पीआरसी को लाया गया। अरुणाचल एक संवेदनशील राज्य है। वहां आम लोगों और सेना के बीच शत्रुता पैदा की गयी है।' उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी, आप अरुणाचल को दूसरा कश्मीर क्यों बनाना चाहते हैं? संजॉय ने कहा, 'रिजिजू ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। हम कहते हैं कि आप इसे साबित करिये।'   
विज्ञापन


(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें