फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने ‘पीएम केयर्स’ कोष में मिले विदेशी अनुदान की जांच की मांग की

Thu, 17 Dec 2020 12:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
PM cares Fund - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस ने ‘पीएम केयर्स’ कोष को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसको मिले विदेशी अनुदानों की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस कोष को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और इसको मिले पैसे का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।


उन्होंने ट्वीट किया कि चीन, पाकिस्तान और कतर से पीएम केयर्स में पैसे लेने का मामला है। प्रधानमंत्री से सवाल है कि भारतीय दूतावासों ने पीएम केयर्स का प्रचार क्यों किया और इसमें अनुदान क्यों लिए? प्रतिबंधित चीनी ऐप पर इस कोष का प्रचार क्यों किया गया?
विज्ञापन


सुरजेवाला ने यह सवाल किया कि पाकिस्तान और कतर से कितने पैसे आए और ये अनुदान किसने दिया? उन्होंने यह भी पूछा कि इस कोष को विदेशी अनुदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के दायरे से अलग क्यों रखा गया? क्या यह भारत इकलौता ऐसा ट्रस्ट नहीं है, जिसे इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें