फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में उठी जाट-गुर्जर रेजीमेंट की तर्ज पर यादव रेजीमेंट बनाने की मांग

Tue, 12 Feb 2019 05:11 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस सांसद करण सिंह यादव ने देश में जाट रेजीमेंट और गुर्जर रेजीमेंट की तर्ज पर ‘यादव रेजीमेंट’ की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद ने यादव रेजीमेंट की मांग उठाते हुए कहा कि देश में करीब 20 करोड़ यादव हैं और देश की सेना में उनकी बड़ी भागीदारी है। ऐसे में अलग से ‘यादव रेजीमेंट’ भी बननी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश में विकास के साथ जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए। माकपा की पी के श्रीमति टीचर ने विशेष रूप से अशक्त लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को दिव्यांग कहते हैं लेकिन पिछले पांच वर्षो में अशक्त लोगों के लिये वित्तीय सहायता में वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे लोगों को हर महीने वित्तीय सहायता का प्रावधान किया जाना चाहिए ।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्रा और लोजपा की बीना देवी ने भी अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें