फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस का समर्थन, की तत्काल रिहाई की मांग

Sat, 28 Oct 2017 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vinod verma - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने गाजियाबाद से गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा का समर्थन किया है। पार्टी ने गिरफ्तार पत्रकार को तत्काल रिहा करने और सेक्स सीडी में शामिल बताए जा रहे छत्तीसगढ़ के मंत्री मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन का कहना है कि सीडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। 

माकन ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे में पत्रकार और एडिटर गिल्ड के एक सदस्य विनोद वर्मा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है। जैसा कि ये खुलासा हो रहा है कि बतौर पत्रकार ये छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत के मामले की पड़ताल कर रहे थे। 

इसे एक मात्र एक घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि छत्तीसगढ़ की सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला कर रही हैं। हाल ही राजस्थान सरकार भी एक ऑर्डिनेंस लेकर आई है वो इस बात का द्योतक है कि सरकार की मीडिया के प्रति क्या सोच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें