फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण पर कांग्रेस का तंज: अब तक महज 0.35 फीसदी लोगों को लगा टीका, ऐसे में लगेंगे 18 साल

Mon, 15 Mar 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस ने सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज करने की मांग की है। कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि अभियान को 12 महीने के भीतर खत्म करने की उसकी रणनीति क्या थी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार की कोविशील्ड टीके की अधिक खुराक उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार को टीकाकरण अभियान को केंद्र आधारित न रखकर राज्यों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए। 

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने रविवार को कहा, सरकार टीकाकरण के उलझाने वाले आंकड़े देकर तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है। अगर आप सरकार के दावे को देखें तो अब तक 2,82,18,457 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं मार्च के 11 दिनों में 95,90,594 लोगों को टीका लगा है। 130 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ 1.5 फीसदी लोगों को टीका लगा है, इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें केवल एक खुराक दी गई है। सिर्फ 47.29 लाख लोगों को दोनों खुराक दी गई है यानी महज 0.35 फीसदी टीकाकरण ही हो सका है।

इस दर पर तो 12.6 साल में 70 फीसदी लोगों को टीका लग पाएगा। 100 फीसदी टीकाकरण में 18 साल लेंगे। हमारे पास पर्याप्त खुराक होने के बावजूद सरकार लोगों को टीका क्यों नहीं दे रही है। केंद्र सरकार चुनाव में व्यस्त है और लोगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें