फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कल्याण सिंह पर साधा निशाना, कहा- इस्तीफा दें या राष्ट्रपति उनको बर्खास्त करें

Mon, 25 Mar 2019 10:22 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ( फाइल फोटो )
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने से जुड़े राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के एक कथित बयान को संवैधानिक मर्यादा की धज्जियां उड़ाने वाला करार देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सिंह को इस्तीफा देना चाहिए या फिर राष्ट्रपति उनको बर्खास्त करें।

विज्ञापन


सिंह के कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं कहा कि कल्याण सिंह का बयान संवैधानिक मर्यादा की धज्जियां उड़ाने वाला है। राज्यपाल की गरिमा को दूषित करने वाला है। अगर उन्हें जरा भी राज्यपाल के पद की गरिमा का खयाल है तो उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए या फिर राष्ट्रपति को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

खबरों के मुताबिक अलीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम के विरोध के बीच कल्याण सिंह ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसलिए हम भाजपा की जीत चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि मोदी एक बार और प्रधानमंत्री बनें। यह देश के लिए जरूरी है और समाज के लिये भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें