फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: देश के हालात पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, केंद्र से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Fri, 07 May 2021 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच कांग्रेस ने बिगड़े हालात के लिए केंद्र पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है। साथ ही स्टैंडिंग कमेटी से भी कोरोना के बिगड़ते हालात पर नजर बनाने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। महामारी से निपटने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल है, सरकार कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाए। दूरदर्शी नेतृत्व से ही इसपर विजय पाया जा सकता है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण अभियान तेज करने की मांग की है। बता दें कि कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं और 3915 लोगों ने जान गंवाई है। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें